मस्टैंग एयर का लापता हेलीकॉप्टर सुरक्षित मिला, सभी यात्री सुरक्षित

 


नेपाल काठमांडु


काठमांडू। नेपाल के दोलखा जिले के लापचा क्षेत्र से दोपहर में लापता हुआ मुस्तांग एयर का हेलीकॉप्टर सुरक्षित मिल गया है। इस खबर से प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली है।

मुस्तांग एयर के प्रबंध निदेशक रोनन लामिछाने ने जानकारी देते हुए बताया कि कैप्टन सूरज थापा के नेतृत्व में 9N-ANO हेलीकॉप्टर लापचा क्षेत्र में सुरक्षित उतर गया है।

बताया गया कि लापचा इलाका लांगटांग के दक्षिण-पूर्व में स्थित है, जहां मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों के चलते हेलीकॉप्टर को एहतियातन उतारा गया।

हेलीकॉप्टर में चालक दल सहित कुल पांच लोग सवार थे और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रबंधन के अनुसार हेलीकॉप्टर मौसम सामान्य होने के बाद कल काठमांडू लौटेगा।

इस घटना के बाद राहत टीम और विमानन अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। सुरक्षित लैंडिंग की खबर मिलते ही यात्रियों के परिजनों और संबंधित अधिकारियों ने राहत महसूस की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.