नौतनवा, महाराजगंज |
आज दिनांक 25 मार्च 2026 बचपन स्कूल नौतनवा के बच्चों का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी बच्चों ने अपने स्तर के अनुसार अच्छे अंक प्राप्त किए और सभी विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रमोट हो गए।
क्लास UKG के बच्चों को क्लास वन में प्रमोट किया गया और उन्होंने ए बी इंटरनेशनल स्कूल नौतनवा से अपने औपचारिक स्कूल जीवन की शुरुआत बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ की।
रिजल्ट के साथ आयोजित PTM को विद्यालय परिवार ने उत्सव का रूप दिया। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों के लिए गिफ्ट्स और मिठाइयों का वितरण किया गया। पेरेंट्स और टीचर्स ने रिव्यू कॉर्नर पर अपने सुझाव और अनुभव साझा किए।
विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य रिजल्ट को लेकर बच्चों और अभिभावकों पर दबाव कम करना है, ताकि सभी रिलैक्स माहौल में स्वस्थ चर्चा करें, फीडबैक लें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
अभिभावकों ने शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया और स्कूल के साथ टीम बनाकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। यही PTM कॉन्सेप्ट ए बी इंटरनेशनल स्कूल के PTM में भी लागू किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में मोनिका, वैष्णवी, तेजस्वी, मनिता, प्रियंका, ईशा, अंजली, प्रीति, रिंकल, अंशिका, इशिता और श्रद्धा मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर अंजली ने सभी का धन्यवाद करते हुए अपनी टीम के साथ बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प दोहराया।
रिजल्ट डे बना खुशी का उत्सव, बच्चों के चेहरों पर दिखी मुस्कान।



