एसएसबी महिला जवान गिरफ्तार: पति ने सुसाइड से पहले वीडियो और दीवार पर लिखे आरोप, दो मासूम बच्चों की हत्या से दहला नौतनवा

 



नौतनवा, महराजगंज।


कस्बे के गांधीनगर वार्ड में रविवार को घटी दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक युवक ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसएसबी की एक महिला जवान को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, नौतनवा के दो मुहान घाट स्थित एसएसबी मुख्यालय में तैनात महिला जवान बंदना का परिवार गांधीनगर वार्ड में किराए के मकान में रहता था। रविवार को किसी समय उसके पति अमरेश कुमार ने पहले अपने दोनों मासूम बच्चों की हत्या कर दी और उसके बाद कमरे में ही फंदा लगाकर


आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।


बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले अमरेश कुमार ने घर की दीवार पर कुछ बातें लिखी थीं और एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। वीडियो और दीवार पर लिखे संदेश में उसने अपनी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और उसके परिवार के लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था।


मृतक के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नौतनवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दीवार पर लिखे संदेश और वायरल वीडियो को साक्ष्य मानते हुए एसएसबी की महिला जवान बंदना के खिलाफ पति को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।


पुलिस ने मंगलवार को महिला जवान को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.