सोनौली, महराजगंज।
Yogi Adityanath की माता के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर सोनौली में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने रामजानकी चौराहे पर मौलाना अब्दुल सलीम का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, ओम प्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनंत जायसवाल, मंडल मंत्री राजू भारती, राजू जायसवाल, संदीप सिंह और नन्हे जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


