नौतनवा पश्चिम मंडल में संगठन विस्तार को लेकर बड़ी घोषणा, राजू भारती बने मंडल उपाध्यक्ष

 





सोनौली महराजगज


सोनौली क्षेत्र में संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने नौतनवा पश्चिम मंडल में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस क्रम में आदर्श नगर पंचायत सोनौली वार्ड नंबर 1 निवासी राजू भारती को उनकी सक्रियता, कर्मठता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए नौतनवा पश्चिम मंडल का मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।


राजू भारती की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में जनसंपर्क और विकास कार्यों को गति मिलेगी।



नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष राजू भारती ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।


इस नियुक्ति को लेकर सोनौली और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.