पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी पर पूर्व मंत्री/विधायक चंद्रकेश गुप्ता का बयान




लोकेशन : नेपाल 


स्लग :पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी बाद लुंबिनी प्रदेश के पूर्व मंत्री विधायक चंद्रकेश गुप्ता का बयान आया सामने,चंद्रकेश गुप्ता बोले बालेंद्र शाह सरकार ने जो प्रतिवेदन पेश किया है उसी के तहत यह कार्रवाई हुई है और भारत और नेपाल का संबंध आज से नहीं सदियों पुराना है और होगा मजबूत


 नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालेन शाह के पीएम पदभार संभालने के 24 घंटे के भीतर यह कार्रवाई हुई है। ओली को जेन-जेड प्रदर्शन के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस ने पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को भी गिरफ्तार किया है। केपी शर्मा ओली ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। इसी मामले पर नेपाल राष्ट्र के लुंबिनी प्रदेश के पूर्व मंत्री विधायक चंद्रकेश गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है पूर्व मंत्री विधायक चंद्रकेश गुप्ता ने सबसे पहले बालेंद्र शाह के प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा भारत और नेपाल का संबंध आज का नहीं सदियों पुराना है माता सीता और भगवान राम से यह संबंध चल रहा है और भारत और नेपाल का संबंध रोटी और बेटी का है सरकार बनने से और मजबूती मिलेगी नेपाल की जनता ने इस बार उम्मीद जताई है कि बालेंद्र सरकार इस बार नेपाल के विकास के लिए कुछ अच्छा करेंगे नेपाल की जनता ने इस बार उम्मीद जताई है कि नेपाल में सुशासन आएगा भ्रष्टाचार खत्म होगा देश की शिक्षा में सुधार होगा रोजगार के अवसर मिलेंगे वहीं पूर्व मंत्री विधायक चंद्रकेश गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है पूर्व मंत्री ने कहा बालेंद्र शाह की सरकार ने अपना जो प्रतिवेदन है वह पेश कर दिया है और जो या गिरफ्तारी हुई है उसी के तहत हुई है फिलहाल इस मामले में विस्तृत जानकारी आप लोगों को जल्द ही मीडिया के माध्यम से मिल जाएगा 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.