नौतनवां महराजगज
नौतनवा नगर स्थित बालवाटिका प्ले स्कूल में आज सुबह से ही बच्चों के अंदर एक उत्सुकता के साथ-साथ हर्ष का माहौल छाया हुआ था, अवसर था बालवाटिका प्ले स्कूल के वार्षिक रिजल्ट एवं पुरस्कार वितरण का । जिसमें आज मुख्य अतिथि के रूप में नौतनवा नगर का ताज कहे जाने वाले मां बनैलिया मंदिर के पुरोहित विनोद बाबा (नेपाली बाबा) तथा विशिष्ट अतिथि मिश्रौलिया ब्लॉक स्थित
स्वास्थ्य केंद्र में बतौर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में तैनात श्रीमती कल्पना ठकरान उपस्थिति रहीं। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर
कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात मुख्य अतिथियों को बैच एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं बारी-बारी से बच्चों को पुरस्कार एवं मैडल प्रदान किया गया पंडित विनोद बाबा ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया इसी क्रम में CHO श्रीमती कल्पना ठकरान ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं प्रधानाचार्य सन्नी गुप्ता ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें और उनके
अभिभावकों को आगे और भी प्रभावशाली शिक्षा एवं व्यवस्था देने की बात कही जिससे बच्चों का सम्पूर्ण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि नवीन सत्र 1 अप्रैल दिन बुधवार से प्रारंभ हो रहा है जिसके लिए नए बच्चों का प्रवेश भी प्रारंभ है।
पुरस्कार पाने वाले छात्रों में हरिओम वर्मा, बालवीर पांडेय, श्रेयांश जायसवाल, अध्यान चौरसिया, मयंक यादव, अभ्यान चौरसिया, अनंत ठकरान, आश्वी पाण्डेय, जाह्नवी सहानी, अवनी पटेल, अन्वी पाण्डेय, आकृति मद्धेशिया, ऋषभ मोदनवाल, आरव वर्मा, आयत अंसारी, यश्वी गुप्ता और वेदिका मोदनवाल रहे।
अन्त में शिक्षिकाओं अंकिता अग्रहरि, सनोवर खातून और माही शाह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बेस्ट टीचर अवार्ड दिया गया।






