सोनौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

 



सोनौली (महराजगंज)। 


नगर पंचायत सोनौली में शासन द्वारा नामित मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नामित सभासद प्रेम जायसवाल, रवि वर्मा और हरी नारायण लोधी को एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सभासद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर को विकास की नई दिशा देंगे।



इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वहीं सभी नव-नामित सभासदों का बुके भेंट कर एवं फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।


समारोह के अंत में नव-शपथ ग्रहण करने वाले सभासदों ने नगर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


इस मौके पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, जिला मंत्री बच्चू लाल चौरसिया, राजेंद्र मद्धेशिया, जुगल किशोर, अमीर आलम, राजेश उपाध्याय, चंद्र गुप्ता, सागर विश्वकर्मा, राजू गुप्ता, पशुपति मद्धेशिया, बैजनाथ वर्मा, अमरजीत वर्मा, सुभाष यादव, राजू भारती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.