सोनौली नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में विधयाक ऋषि त्रिपाठी का बच्चों ने किया भव्य स्वागत

 


सोनौली (महाराजगंज)।


नगर पंचायत सोनौली के वार्ड संख्या 12 घनश्याम नगर में विधायक निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम के दौरान शिरीष पांडे, प्रबंधक नवज्योति स्कॉलर एकेडमी ने विधायक का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया तथा इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी फूल-मालाओं के साथ विधायक का अभिनंदन कर कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।


लोकार्पण के बाद विधायक ने उपस्थित नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए।


इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस कार्य से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।


कार्यक्रम में भाजपा नेता दीपक बाबा मनोनीत सभसाद रवि बर्मा प्रेम जायसवाल गुरु मद्देशिया क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.