सोनौली महराजगज
सरहदी कस्बा सोनौली पहुचे विधायक ऋषि त्रिपाठी के साथ नगर के व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर होली खेली, इस दौरान रूपेश अग्रवाल ने विधायक का अपने दुकान पर भब्य स्वागत किया।
बताते चले कि, नगर के मुख्य बाजार मे विधायक के आगमन की सुचना जैसे ही आम हुई तो स्थानीय व्यापारियों ने उनके स्वागत का जबरदस्त आयोजन कर लिया। जैसे ही विधायक का काफिला सोनौली पंहुचा व्यापारियों ने पुष्प वर्षा करते हुवे विधायक के साथ पुष्प होली का आनंद लिया।
इस दौरान नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, महेन्द्र जायसवाल, नीरज जायसवाल 'गुरु मद्देशिया राजू भारती, राजकुमार गुप्ता, जुगुल किशोर, कन्हैया जायसवाल सहित भारी संख्या मे व्यापारी व नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


