सोनौली
इस वर्ष की होली में रंग व्यापारियों पर भारी पड़ गया नेपाल का चुनाव, बॉर्डर सील होने के कारण सोनौली के व्यापारियों को जहां रंग गुलाल और अबीर के कारोबार में नुकसान हुआ वही अन्य कारोबार भी काफी प्रभावित हुआ।
ज्ञात हो कि, नेपाल में 5 मार्च को चुनाव होने के कारण नेपाल से जुड़ी सभी बॉर्डर को पहले ही सील कर दिया गया था, वही 4 मार्च को होली पड़ने से सरहद के बाजारों पर इस बन्दी का सीधा असर देखने को मिला।
रंग गुलाल के दुकानों पर मरघट जैसा माहौल देखने को मिला जबकि अन्य अवसर व दिवस पर ग्राहकों लंबा तांता होता था, मगर इस बार की होली में नेपाल चुनाव ने ग्रहण लगा दिया।


