सोनौली: नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी में AI एवं रोबोटिक्स क्लासेज का शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह

 


सोनौली महराजगज


सोनौली स्थित नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी में आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एवं रोबोटिक्स क्लासेज का शुभारंभ कर दिया गया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए गए पूर्व निर्धारित वादे के अनुसार आज से इन कक्षाओं की औपचारिक शुरुआत की गई।



पहले ही दिन विद्यार्थियों में नई तकनीकी शिक्षा को लेकर काफी उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। प्रशिक्षित एवं कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों को रोबोटिक्स की प्रारंभिक जानकारी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल अवधारणाएं और आधुनिक तकनीक की बुनियादी समझ दी गई।



विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम जोड़ने वाली है। अब ये कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जाएंगी, जिससे छात्र-छात्राएं भविष्य की तकनीकी दुनिया के लिए तैयार हो सकें।


विद्यालय सदैव से आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और नवाचार आधारित शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इसी उद्देश्य के तहत आगे भी


विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई-नई तकनीकी और रचनात्मक शिक्षण गतिविधियां शुरू की जाती रहेंगी।

इस नई पहल से अभिभावकों और विद्यार्थियों में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.