नेपाल में ट्रामाडोल की बड़ी खेप बरामद, 52,300 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार



नेपाल


नेपाल के परसा जिले के बीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा बरामद की है।


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे बीरगंज महानगरपालिका के गंडक चौक स्थित वार्ड नंबर–14 में तैनात गंडक पुलिस चौकी की टीम ने बीरगंज बस पार्क से काठमांडू की ओर जा रही लाल रंग की टाटा सूमो (पंजीकरण संख्या 1 Ja 2765) को संदेह के आधार पर रोका।


पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो गाड़ी की छत पर रखी पीली तिरपाल, हरे-पीले-काले रंग के ज़ेबरा बैग तथा पीले-काले बोरे में छिपाकर रखी गई प्रतिबंधित ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल (IP 50 MG) की 52,300 गोलियां बरामद हुईं।


इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में

राम अशिष राउत अहिर (42 वर्ष), निवासी रहरिया डिह, वार्ड नं. 1, परवानीपुर गाउँपालिका, जिला बारा सुबाष सराफ (30 वर्ष), निवासी सिसियाडी, वार्ड नं. 2, बहुदरमाई नगरपालिका, जिला परसा शामिल हैं।


पुलिस ने बरामद दवाओं को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले में परसा जिला न्यायालय से मादक पदार्थ से संबंधित अपराध में सात दिन की म्याद लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि यह खेप काठमांडू ले जाई जा रही थी और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.