रूपन्देही में शांतिपूर्ण मतदान, सुबह 11:30 बजे तक करीब 30 प्रतिशत वोटिंग

 



नेपाल


नेपाल के रूपन्देही जिले में जारी चुनाव के दौरान मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार सुबह 11:30 बजे तक जिले में लगभग 30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।



मतदाता सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान कराया जा रहा है।



चुनाव को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार रूपन्देही जिले में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुल 4,404 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है


जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक रूपन्देही जिले के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 6,72,523 मतदाता पंजीकृत हैं। जिले भर में 213 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 736 मतदान स्थल बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।


प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.