गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का जनता दर्शन, 150 लोगों की सुनी समस्याएं

 


गोरखपुर

गोरखपुर। Yogi Adityanath ने गुरुवार सुबह Gorakhnath Temple में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।


बुधवार को गोरखपुर में जनता के साथ होली की खुशियां साझा करने के बाद मुख्यमंत्री ने जनसेवा के नियमित कार्यक्रम ‘जनता दर्शन’ में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान तत्परता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य होगी।


गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित Mahant Digvijaynath Smriti Bhavan के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री स्वयं कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि हर व्यक्ति को न्याय मिलेगा। उन्होंने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि सरकार हर पीड़ित की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।


सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों और कमजोर लोगों को उजाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।


जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए हर संभव मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को भेजी जाए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.