विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों से नौतनवा को बड़ी सौगात, मुडिला में बनेगा अत्याधुनिक कंपोजिट विद्यालय

 


नौतनवा, महराजगंज।


नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी के सतत प्रयासों और पहल के फलस्वरूप मुडिला गांव में मुख्यमंत्री  कम्पोजिट विद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। इस विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के हजारों छात्रों को कक्षा 1 से 12 तक की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।


विधायक ने शासन को अवगत कराया था कि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में अब तक कोई भी राजकीय इंटर कॉलेज स्थापित नहीं है, जिसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। सीमावर्ती व ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण विद्यार्थियों को दूर-दराज के स्कूलों में जाना पड़ता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है और कई बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं।


इसी समस्या को गंभीरता से उठाते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय की स्थापना की मांग की थी। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद अब मुडिला में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसमें आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल मैदान तथा डिजिटल शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।


क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक का आभार जताया है। उनका कहना है कि यह विद्यालय नौतनवा के शैक्षिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा और गरीब परिवारों के बच्चों के भविष्य को नई दिशा देगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.