आइडियल पब्लिक स्कूल सोनौली में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला आयोजित, बच्चों के मॉडलों ने जीता सबका दिल

 



सोनौली, महराजगंज।


सोनौली आइडियल पब्लिक स्कूल सोनौली में भव्य एवं ऐतिहासिक विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेले का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को देखकर उपस्थित लोगों ने आश्चर्य और प्रसन्नता व्यक्त की।



प्रदर्शनी में फ्यूचर वेस्ट मैनेजमेंट, रेन डिटेक्टर, फायर अलार्म, आयरन मैन, एलएमवी-3, एम-6 बाहुबली जैसे मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र बने। इन मॉडलों के माध्यम से बच्चों ने विज्ञान के व्यावहारिक उपयोग को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।



विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ आयोजित बाल मेले में भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। मेले में विभिन्न खान-पान के स्टॉल लगे थे, जहां बच्चों एवं अभिभावकों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हेमन्त कुमार मिश्रा, पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, सोनौली थाना के एसओ, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया और उनसे प्रश्न पूछकर उनका उत्साहवर्धन किया।



खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मॉडल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।


विद्यालय के प्रिंसिपल जुनेद अहमद एवं मैनेजर अहमद हुसैन ने सभी अतिथियों का बैच लगाकर एवं शॉल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।


इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सर्वेश पांडेय, संदीप पांडेय, प्रवीण पांडेय, दिनेश यादव, इंद्रजीत यादव, समीर अहमद, श्याम सिंह, राहुल जायसवाल, आनंद कुमार, पशुपति मद्धेशिया, शारिक खान, प्रदीप कुमार, संजय मणि, आशिफ तथा शिक्षिकाएं कंचन लता पांडेय, रूबी पांडेय, तृप्ति, रोहिणी, आरती, सिम्मी, वंदना, मोनिका सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


कार्यक्रम ने केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि अभिभावकों और समाज को भी शिक्षा और विज्ञान के महत्व से जोड़ने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.