निजी वाहनों का स्टैंड बना सोनौली सरकारी बस डिपो गेट




सोनौली


सरहदी सोनौली कस्बा एक तरफ जहां जाम और अतिक्रमण से ग्रसित है वही अवैध रूप से सवारी उठाते प्राइवेट वाहन नेशनल हाइवे पर इतर बितर गाड़ियों को पार्क कर सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर जबरन सवारी बैठाते है।


प्राइवेट वाहनों से सोनौली का मुख्य मार्ग जाम के दंश में चला जाता


 है, वही प्राइवेट और टैक्सी गाड़िया सरकारी रोडवेज बस डिपो के सामने नेशनल हाइवे मार्ग को जाम कर जबरन सवारी भरते है, जिससे सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।


व्यापारियों का कहना है कि, इन टैक्सी चालकों को दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने पर यह मारामारी पर उतारू हो जाते है और उलझने लगते है, इन अवैध टैक्सी वाहनों से जाम की स्थिति बनी रहती है वहीं दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई रहती है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.