पर कड़ी चौकसी: पुलिस–सशस्त्र सीमा बल का संयुक्त फ्लैग मार्च, चुनाव और होली को लेकर अलर्ट




सोनौली महराजगज


महराजगंज जिले के भारत–नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ाते हुए सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया। आगामी नेपाल चुनाव और होली पर्व को देखते हुए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। किसी भी अवांछित गतिविधि, तस्करी या अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।


अभियान के दौरान जवानों ने पैदल गश्त करते हुए सीमा से सटे बाजारों, होटलों, ढाबों और अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की। आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की तलाशी ली गई। डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की भी पड़ताल की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।


पेट्रोलिंग का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर ललित मोहन ने किया, जबकि सोनौली चौकी प्रभारी गौरव यादव भी टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार और चुनाव के दौरान सीमा पर विशेष सतर्कता बेहद जरूरी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


इस संयुक्त अभियान में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और एसएसबी जवान शामिल रहे। सुरक्षा बलों की सक्रिय मौजूदगी से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी नियमित रूप से फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.