सोनौली में व्यापारियों संग बैठक, गंभीर मुद्दों पर हुई चर्चा

 


सोनौली महराजगंज


सोनौली नगर में स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। विधायक ऋषि त्रिपाठी के आगमन पर गुरु मद्धेशिया की दुकान पर व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें नगर की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक के दौरान व्यापारी नेता विजय रौनियार ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए पेयजल संकट, मुख्य बाजार में रोजाना लगने वाले जाम तथा सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच के नाम पर कथित


उत्पीड़न जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों ने कहा कि इन समस्याओं से कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विधायक ने सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि प्रशासनिक


 अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी।


बैठक में रवि वर्मा, प्रताप प्रेम जायसवाल मद्धेशिया, गुरु मद्धेशिया, पवन जायसवाल, जगदीश जायसवाल नीरज जायसवाल  सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। बैठक के बाद व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि अब उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.