सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, कार्रवाई न होने पर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ शिकायत

 


सोनौली। महराजगज


सोनौली। आदर्श नगर पंचायत त्रिलोकपुर वार्ड नं. 9 सुबाष नगर स्थित खलिहान हेतु सुरक्षित सरकारी भूखण्ड संख्या 883, रकबा 0.291 हेक्टेयर पर अवैध कब्जा का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में दर्ज शिकायत की रिपोर्ट अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को सौंपी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।


बताया गया है कि खलिहान की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से भवन निर्माण कर लिया गया है। शिकायत के बाद नौतनवां तहसीलदार द्वारा जांच कर दिनांक 27.12.2025 को अपनी रिपोर्ट अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत सोनौली को आवश्यक कानूनी कार्रवाई भेजी गई थी। इसके बावजूद अधिशासी अधिकारी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी की उदासीनता के कारण सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण जस का तस बना हुआ है, जिससे सार्वजनिक हित प्रभावित हो रहा है। मामले को लेकर अब संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और अवैध भवन ध्वस्तीकरण की मांग करते हुए अनुस्मारक पत्र भी सौंपा गया है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है, ताकि खलिहान की जमीन का उपयोग सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जा सके।


शैलेश माणी त्रिपाठी ने कहा कि खलिहान की सरकारी जमीन पर वर्षों से हो रहा अवैध कब्जा सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि प्रशासन की मिलीभगत का नतीजा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द खलिहान कब्जा नहीं हटाया गया तो अभी और आगे करवाई किया जाएगा 

उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों और किसानों की जमीन पर कब्जा करने वालों को संरक्षण देना सीधे-सीधे जनता के अधिकारों पर हमला है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.