महिला ने धर्म छिपा कर शादी व जबरिया धर्मपरिवर्तन का मुस्लिम युवक पर लगाया गंभीर आरोप

 


सोनौली।


पीड़ित महिला ग्राम देवपुर, जनपद महराजगंज का निवासी बताई गई है, पीड़ित ने सोनौली पुलिस को दिए शिकायत मे सोनौली थाना क्षेत्र एक वार्ड के युवक पर धर्म छिपा कर शादी व जबरन धर्मपरिवर्तन का गंभीर आरोप लगाते हुवे न्याय की गुहार लगा रही है।


सोनौली थाना मे दिए तहरीर के मुताबिक ​पहचान छुपाकर विवाह करने व बाद मे जबरन धर्मपरिवर्तन का दबाव गैर धर्म के युवक पर आरोप लगाया है। शिकायत पत्र के मुताबिक आमिर खान पुत्र साफ़िक खान, निवासी सुकरौली ने स्वयं को हिंदू बताकर प्रार्थिनी को प्रेम जाल में फंसाया और मंदिर में विवाह किया। बाद में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं।


​दबाव और प्रताड़ना मे प्रार्थिनी के गर्भवती होने के बाद उसे निकाह के लिए मजबूर किया गया। वर्तमान में उनके दो बच्चे हैं। अब विपक्षी के परिजन प्रार्थिनी पर धर्म परिवर्तन नमाज पढ़ने व इस्लामिक नियमो का पालन करने का दबाव बना रहे हैं।


शिकायत पत्र के अनुसार आमिर खान अब एक अन्य युवती को अपने जाल में फंसाकर विशेष विवाह अधिकारी (महराजगंज) के यहाँ आवेदन संख्या 59 (1) के माध्यम से (दिनांक 28-01-2026) विवाह करने की फिराक में है।

​पीड़ित महिला ने ज़ब इस विवाह का विरोध करने लगी तो उसे बुरी तरह पीटा जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने दो अन्य व्यक्तियों अजमत अली, केशव और विपक्षी के परिजन भी संलिप्त हैं।


​इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुवे सोनौली थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि, पीड़ित महिला के तहरीर पर आरोपी युवक आमिर खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.