बालवाटिका प्ले स्कूल नौतनवा में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस, बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला*

 


नौतनवां महराजगज


नौतनवा। स्थानीय बाल वाटिका प्ले स्कूल, नौतनवा में 'विश्व जनसंख्या दिवस' के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज को एक बड़ा संदेश दिया।



स्कूल की अध्यापिकाओं ने बच्चों को जीवन में 'शेयरिंग, केयरिंग और रेस्पेक्टिंग' (बांटना, देखभाल करना और सम्मान करना) की भावना का महत्व समझाया। इसके साथ ही, अध्यापिकाओं ने बहुत ही सरल और सहज तरीके से बच्चों को बताया कि किस प्रकार लगातार बढ़ती आबादी (जनसंख्या विस्फोट) पूरे विश्व और हमारे संसाधनों के लिए एक बड़ा खतरा बनती जा रही है।



मानव श्रृंखला और पेंटिंग से दिया संदेश

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने एक विशाल मानव श्रृंखला (Human Chain) बनाकर पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। इसके अलावा, बच्चों ने रंग-बिरंगी पेंटिंग्स और पोस्टर्स बनाकर विश्व जनसंख्या दिवस पर अपनी रचनात्मकता की छाप छोड़ी और लोगों को जागरूक किया।


स्कूल प्रबंधक सन्नी गुप्ता ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही सामाजिक जिम्मेदारियों और नैतिक मूल्यों की समझ विकसित करना है,ताकि वे आगे चलकर एक जागरूक नागरिक बन सकें


इस अवसर पर अध्यापिकाएं अंकिता अग्रहरि, सनोवर खातून, सोनाक्षी अग्रहरि और शहनाज़ खातून सहित सभी स्कूल स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहें।

रिपोर्ट सन्नी कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.