सोनौली में जर्जर बिजली के पोल से हादसे का खतरा, वार्डवासियों ने मनोनीत रवि बर्मा से किया शिकायत

 


सोनौली, महराजगंज।


नगर पंचायत सोनौली के वार्ड संख्या-11 में स्थित एक जर्जर विद्युत पोल स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। राम जानकी मंदिर चौराहे के निकट लगा यह बिजली का पोल काफी समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।


वार्डवासियों ने इस गंभीर समस्या की जानकारी विधायक ऋषि त्रिपाठी के करीबी एवं मनोनीत सभासद रवि वर्मा को दी। शिकायत मिलते ही रवि वर्मा ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और विद्युत विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर जर्जर पोल को शीघ्र बदलवाने तथा समस्या के तत्काल समाधान की मांग की।


मनोनीत सभासद रवि वर्मा ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग से जल्द कार्रवाई कर संभावित हादसे को टालने की अपील की।


वहीं, वार्डवासियों ने उम्मीद जताई कि विभाग जल्द ही जर्जर पोल को बदलकर क्षेत्र को सुरक्षित बनाएगा, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका समाप्त हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.