नौतनवा (महराजगंज)।
नौतनवां गुरुवार को पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरी की प्रतिष्ठान पर पहुंचकर व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों का कुशल-क्षेम जाना और नगर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
व्यापारियों ने पूर्व विधायक के समक्ष नगर की प्रमुख समस्याओं को रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस पर अमनमणि त्रिपाठी ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और नगर के विकास व व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर आनंद श्रीवास्तव, विजय कुमार वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, अरविंद वैश्य, गोपाल अग्रहरी संतोष सिंह, वीरेंद्र जायसवाल, दिनेश वर्मा, सुरेश बेरीवाल, प्रहलाद प्रसाद, ज्वाला शुक्ला, अशोक वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।



