सोनौली।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी बैजू यादव का 37 वां जन्मदिन शुक्रवार को सोनौली में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अजय उर्फ बबलू सिंह, महामंत्री श्रीनिवास एवं कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बैजू यादव के सामाजिक और राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन समारोह के दौरान पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने बैजू यादव को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर सभासद राजकुमार नायक, रामअचल, प्रवीण मद्धेशिया, डॉ. अशोक, राजू पटवा, पशुपतिनाथ वर्मा, आकाश, मुकेश, अंकित अग्रहरि, रवि, गंगा प्रजापति, ओम प्रकाश, सागर, अजय जायसवाल, पंकज जायसवाल, असरार सिद्दीकी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में बैजू यादव ने सभी शुभचिंतकों, व्यापारियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है तथा वे सदैव क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।




