महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता: 3 माह में 307 खोए मोबाइल बरामद, 105 मोबाइल स्वामियों को लौटाए

 


महराजगंज

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में पुलिस लगातार जनसेवा और आधुनिक तकनीक के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है। इसी क्रम में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल एवं अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए विभिन्न प्रार्थना-पत्रों के आधार पर 105 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये बताई जा रही है।


बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द कर दिए गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने महराजगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले 03 माह के दौरान महराजगंज पुलिस ने कुल 307 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है। यह उपलब्धि पुलिस की सक्रियता, तकनीकी दक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


महराजगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी सहायता से उसे शीघ्र बरामद किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.