चोरी की वारदातों से दहशत में कारोबारी, पुलिस बोली—जल्द होंगे आरोपी सलाखों के पीछे

 



नौतनवा/सोनौली, महराजगंज।


भारत-नेपाल सीमा से सटे कस्बा सोनौली में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ती वारदातों के बीच व्यापारियों का आक्रोश सामने आया, जिसके चलते नौतनवा और सोनौली के नगर अध्यक्षों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई की मांग की।


उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में नौतनवा नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरी और सोनौली नगर अध्यक्ष अजय उर्फ बबलू सिंह ने व्यापारियों के साथ सीओ बसंत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से उत्पन्न भय और असुरक्षा के माहौल से अवगत कराया।

व्यापारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि जल्द ही घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी राणनीतिक तैयारी के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।


इस पर सीओ बसंत सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए विशेष टीम (एसओजी) को लगाया गया है और अगले 5 दिनों में मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि सोनौली नगर पंचायत के कई वार्डों में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं, इस घटना मे सबसे बड़ी चोरी की वारदात 35 लाख बताई जा रही जिससे नगर ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुवा है।


जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। व्यापारी लगातार प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.