सोनौली, महराजगंज।
अष्टलक्ष्मी परसुराम फाउंडेशन द्वारा हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ एवं चर्चित पत्रकार आलोक जोशी को उत्तर प्रदेश राज्य का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सोनौली नगर सहित पूरे पत्रकार जगत में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
नगर के पत्रकारों ने कहा कि आलोक जोशी की मेहनत, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें मिलना पूरे पत्रकार समाज के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर दिनेश जायसवाल, उमाकांत मद्धेशिया, धीरज मद्धेशिया, राजकुमार गुप्ता, गुड्डु गुप्ता, अमजद अली, सूरज मद्धेशिया, मोहम्मद हाफिज सहित सोनौली नगर के तमाम पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


