IPL की तर्ज पर MPL: नौतनवा में महा क्रिकेट अभियान, लाखों रुपये के होंगे वारे-न्यारे बना चर्चा का विषय

 


नौतनवां महराजगंज


नौतनवा। खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एक बार फिर इंडो-नेपाल क्षेत्र में क्रिकेट टूर्नामेंट NPL (नौतनवा प्रीमियर लीग) की बड़े जोर शोर के साथ चर्चा चल रही है, हालांकि इस बार MPL (मनी प्रीमियम लीग) का बेहतरीन प्रदर्शन होना है।


बताया जा रहा है कि, इस आयोजन में लाखों रुपये के वारे न्यारे होने जा रहे है, इस महा क्रिकेट अभियान का आगाज आगामी 18 अप्रैल 2026 को इंडो नेपाल मीडिया के तत्वावधान में नौतनवा इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होना तय हुआ है बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक इस टूर्नामेंट की आधिकारिक पुष्टि किसी संस्थान द्वारा नही किया गया है।


वही इस भव्य आयोजन को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमी  जगत में जबरदस्त चर्चा सुनने को मिल रही है, वही इस आयोजन में सुमार लोगो में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजक सूत्रों के अनुसार, टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई मजबूत टीमें हिस्सा लेंगी और विजेता टीमों के लिए लाखों रुपये के आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।


बतावा जा रहा है कि, इस खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को संयुक्त मंच प्रदान करना है। टूर्नामेंट में रंगारंग उद्घाटन समारोह, आकर्षक ट्रॉफी, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज जैसे पुरस्कार भी दिए जाएंगे। 


वही स्थानीय लोगों और व्यापारियों अनभीग्यता जताते हुवे बताया की, ऐसे किसी आयोजन की जानकारी उन्हें नहीं है।


वही सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की, कि, इस आयोजन से इंडो नेपाल की मित्रता व भाई चारा की एक नई मिशाल कायम होगी।


हालांकि पूर्वरत आयोजन की तरह ही इस आयोजन पर भी पूरी तरह सस्पेंस बरकरार है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.