नशे के सौदागरों पर वार: 327,17 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

 



बरगदवा महाराजगंज


थाना बरगदवा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।


जानकारी के अनुसार, थाना बरगदवा क्षेत्र के चकरार एसएसबी रोड के पास एसएसबी व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से कुल 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया।


बरामद गांजा 21 पैकेटों में रखा हुआ था, जिनमें प्रत्येक का वजन लगभग 15 से 16 किलोग्राम बताया गया है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन, एक पर्स जिसमें ₹260 नकद एवं अन्य सामान, साथ ही एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर HR38W1261) भी जब्त किया है।


पुलिस ने इस मामले में थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.