सोनौली
नामी दवा कंपनियों के नाम पर नकली दवाओं और नशीली दवाओं के बिक्री और अवैध तस्करी करने वाले मेडिकल संचालकों के खिलाफ प्रशासन ने छापेमारी करते हुए सोनौली कस्बे के दर्जन भर मेडिकल स्टोरों पर जांच किया। जिला प्रशासन की कार्यवाही से मेडिकल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। ठूठीबारी में कोडीन कफ सिरप बरामदगी के बाद सोनौली के युवक की गिरफ्तारी और उसके बयान के बाद विभाग सीमावर्ती झेत्र के मेडिकल स्टोर की जांच करना शुरू कर दिया है।
बुधवार की दोपहर एसडीएम नौतनवा के नेतृत्व में स्वास्थ और ड्रकस विभाग की टीम सोनौली पहुची संयुक्त टीमों ने सोनौली और हरदी डाली इलाकों में दर्जन भर से अधिक मेडिकल स्टोरों पर छापे मारी की है । छापेमारी के दौरान प्रशासनिक टीमों ने मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर कई महत्वपूर्ण दवाओं के सैंपल लिए हैं वहीं पर मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस रजिस्ट्रेशन समेत तमाम दस्तावेजों के जांच भी किए हैं ।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया जनपद स्तरीय टीम गठित की गई है और टीम के द्वारा सारे मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस की वैधता चेक की जा रही है और उनके यहां से सभी दवाओं के नमूने भी लिए जा रहे हैं। एसडीएम नवीन कुमार ने बताया की भारत नेपाल सीमा बहुत ही संवेदनशील सीमा है और कई बार शिकायते भी मिली है कि नशीली दवाओं की तस्करी की जाती है इसी क्रम में एक टीम गठित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई है और दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं । उन्होंने बताया कि शासन की मंशा साफ है कि नशीली दवाओ का काम करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा । बताया गया है कि ठूठीबारी मे सोनौली के युवक के पास से भारी मात्रा मे नशीली कफ सिरप मिलने से हड़कंप मचा था जिस कारण इतनी बड़ी कार्यवाही देकने को मिल रही हैँ।



