नौतनवा की सियासत बिछड़ी जोड़ी, अधूरी कहानी या फिर वापसी की पटकथा? एक टी-शर्ट से गरमाई सियासत, क्या फिर साथ आएंगे अमनमणि और गुड्डू खान...

 



नौतनवा विधानसभा की राजनीति इन दिनों एक दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है। कभी सियासी गलियारों में सबसे चर्चित जोड़ी मानी जाने वाली अमनमणि  खेमे और गुड्डू खान उर्फ कलीम खान की राहें भले अलग हो चुकी हों, लेकिन आज फिर दोनों नाम एक साथ चर्चा में हैं—और वजह बनी है एक टी-शर्ट।


टी-शर्ट ने छेड़ी पुरानी यादें

आज क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति नजर आए, जिन्होंने एक ऐसी टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर अमनमणि  और गुड्डू खान उर्फ कलीम खान की साथ वाली तस्वीर छपी हुई थी। बस फिर क्या था—किसी ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी, और देखते ही देखते यह तस्वीर चर्चा का विषय बन गई।

लोग इस तस्वीर को सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि एक संकेत मानकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं।

अलगाव का असर अब भी चर्चा में

गौरतलब है कि जब गुड्डू खान ने अमन मड़ी खेमे से दूरी बनाई थी, तो उसके बाद हुए चेयरमैन चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त से ही यह चर्चा जोर पकड़ने लगी थी कि इस जोड़ी का टूटना, सियासी गणित को बिगाड़ गया।

क्या लौटेगा पुराना समीकरण?

अब इस वायरल टी-शर्ट ने एक बार फिर वही सवाल खड़ा कर दिया है—

क्या यह सिर्फ एक संयोग है, या फिर किसी बड़ी सियासी हलचल का इशारा?

नवनवां विधानसभा में चर्चाएं तेज हैं कि कहीं अंदरखाने फिर से समीकरण तो नहीं बन रहे। समर्थक भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अगर यह जोड़ी फिर साथ आती है, तो राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

सियासत में इशारे भी मायने रखते हैं

राजनीति में हर छोटी चीज़ का मतलब निकाला जाता है—और यहां तो बात सीधे दो बड़े चेहरों की है। एक टी-शर्ट ने जिस तरह से माहौल गरमा दिया है, उससे साफ है कि जनता अब भी इस जोड़ी को एक साथ देखने में दिलचस्पी रखती है।

अब देखना होगा कि यह चर्चा सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित रहती है या फिर आने वाले समय में यह टी-शर्ट…

नौतनवा की सियासत में नई कहानी की शुरुआत बनती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.