सोनौली/नौतनवा
नगर पंचायत सोनौली के एक वार्ड से सनसनी सनसनी खेज मामला सामने आया है, नगर के शास्त्री नगर वार्ड के एक व्यक्ति नें शिकायत पत्र दे कर आरोप लगाया है की, खलिहान की भूमि को कुछ लोगो नें अतिक्रमण कर अवैध कब्ज़ा कर लिए है, शिकायत प्राप्ति पश्चात एसडीएम नौतनवा नें अग्रिम कार्यवाही हेतु एवं जांच कार्य नगर पंचायत सोनौली के ईओ को सौप दिया है।
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत सोनौली के दिनेश कुमार यादव निवासी ग्राम नौनिया टोला पिपरहिया तहसील नौतनवां जनपद महराजगंज नें एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि, ग्राम सभा नौनिया वार्ड नं0 3, मुहल्ला शास्त्री नगर, नगर पंचायत सोनौली के आराजी नं0 124 रकबा 0.336 हे० भूमि खलिहान की भूमि में दर्ज है। जिस पर बबलू गुप्ता व शिवप्रसाद गुप्ता व भोलेनाथ गुप्ता पुत्रगण मुनिलाल के द्वारा निर्माण कार्य कर लिया गया है और कुछ भूमि पर निर्माण किया जा रहा है। जिसका मुकदमा आपके न्यायालय में चल रहा है। खलिहान की भूमि पर कब्जे को लेकर नगर पंचायत की भूमि की क्षति हो रही है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे एसडीएम नौतनवा नें नगर पंचायत सोनौली के इओ को जांच कर अतिक्रमण हटवाने व आवश्यक कार्यवाही को निर्देशित किया है।


