बालवाटिका प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती और बैसाखी*

 


नौतनवां महाराजगंज


नौतनवां: बालवाटिका प्ले स्कूल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती और बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने भांगड़ा प्रस्तुत किया और उन्हें बैसाखी का महत्व समझाया गया। वहीं महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्श को याद किया गया। स्कूल प्रबंधक सन्नी गुप्ता ने भाईचारे का संदेश देते हुए भारतीय संविधान के प्रमुख


 वास्तुकार के जीवन, योगदान और आदर्शों के बारे में बच्चों को जागरूक किया, उन्होंने डॉक्टर अंबेडकर की उल्लेखनीय यात्रा, सामाजिक न्याय के लिए उनके अथक संघर्ष और भारत के संविधान को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। संवैधानिक कर्तव्यों और अधिकारों के महत्व पर भी जोर दिया गया। जिससे छात्रों को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा सके।


इस अवसर पर अध्यापिका अंकिता अग्रहरि मिस सनोवर खातून मिस सपना और मिस खुशी मिश्रा सहित अन्य सभी स्टाफ मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.