खोतांग में एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर हादसा, सभी घायल सुरक्षित बचाए गए

 


नेपाल


नेपाल के खोतांग जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एयर डायनेस्टी का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अनियंत्रित हो गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।


नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल के अनुसार, ‘नाइन एन-एएफक्यू’ हेलीकॉप्टर ने सुबह काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यह हेलीकॉप्टर खोतांग के केपिलासगढ़ी ग्रामीण नगरपालिका-2 स्थित खार्तमछा के बलबेसी में सुबह करीब 11:55 बजे उतरते समय अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


हादसे में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को काठमांडू से भेजे गए दूसरे हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।


प्रशासन के अनुसार, सभी की हालत अब खतरे से बाहर है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.