भारत-नेपाल सीमा पर नहीं थम रहा तस्करी का खेल जिम्मेदार बेखबर

 



सोनौली महराजगंज।


भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख सरहदी कस्बे सोनौली में तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन हो या रात, सीमाई इलाके में अवैध गतिविधियां लगातार जारी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार, नेपाल से क्रीम, काजू, बादाम, इलायची समेत अन्य महंगे सामानों की बड़े पैमाने पर तस्करी कर उन्हें भारतीय बाजारों में खपाया जा रहा है। तस्कर बेखौफ होकर इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं, जबकि जिम्मेदार विभागों को इसकी भनक तक नहीं लग पा रही है, या फिर नजरअंदाज किया जा रहा है।


लोगों का कहना है कि तस्करी का यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय है और इसमें कई लोग शामिल हैं। सीमा पर चौकसी के दावों के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं।


इस पूरे मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस पर कब तक सख्ती करता है और तस्करी के इस खेल पर लगाम लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.