युद्ध के असर से गैस संकट, नौतनवा में राहत का भरोसा — पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी का बड़ा बयान





नौतनवां महराजगज


ग्लोबल स्तर पर जारी युद्ध से विश्व के सभी देश प्रभावित हुवे हैं, इससे कोई भी राष्ट्र अछूता नहीं हैं, यह एक ऐसा समय हैं जब सरकार से लेकर आम जनता तक को संयम से काम लेना हैं, यह वाक्य पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने

नौतनवा आवास पर व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात में कही।


पूर्व विधायक नें जनता और व्यापारियों के समस्याओं को देखते हुवे गैस किल्लत पर बताया कि, व्यापारियों से लेकर आम जनता तक को गैस की किल्लत नहीं होने दिया जायेगा।


पूर्व विधायक नें इस मौके पर कहा कि, महाराजगंज जिले में नौतनवा वह नगर हैं जहाँ सबसे अधिक गैस उपलब्ध कराया जा रहा है जैसा कि आप सभी लोगों को मालूम है युद्ध के कारण गैस आपूर्ति पूरे भारत में कम हो गई है, इसआपदा के समय मेरे सभी सहयोगी मेरे मित्र कार्यकर्ता इस समय संयम से काम कर करें। सभी लोग अपने डीएसी नंबर से गैस रिफिल ले सकते हैं।


पूर्व विधायक नें यह आश्वासन भी दिया कि, जल्द ही सबके घरो में गैस की आपूर्ति कर दी जाएगी।


इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरी, विक्की सिंह सरदार, संत जायसवाल, दिनेश वर्मा, अनूप जायसवाल, सौरभ जायसवाल, कुमार मालखानी, बलजीत सिंह, जरनैल सिंह, करम जीत सिंह, सोनू सरदार, ध्रुप मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.