सोनौली, महराजगंज।
नगर पंचायत सोनौली में उस समय उत्साह का माहौल बन गया जब भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा नेता रवि वर्मा और प्रेम जायसवाल को मनोनीत सभासद घोषित किया गया। इस खबर के सामने आते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मनोनीत सभासद बनाए जाने के अवसर पर दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की वही रवि बर्मा, और प्रेम जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी विधायकऋषि त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर नगर पंचायत सोनौली के भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग एवं सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचे और बधाई दी। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान शनि अग्रहरि, संजीव जायसवाल, कृपा शंकर मद्धेशिया, हनी वर्मा, आजाद सिंह सहित तमाम व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




