विधायक ऋषि त्रिपाठी के जन्मोत्सव पर दीपक बाबा ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

 


सोनौली महराजगज


नगर पंचायत सोनौली के एसएसबी रोड स्थित एक दुकान पर उस समय उत्सव का माहौल बन गया, जब दीपक बाबा के पहुंचते ही नगर के सम्मानित व्यवसायियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते कार्यक्रम भव्य जन्मोत्सव समारोह का रूप ले लिया।


इस अवसर पर व्यापारियों ने एकत्र होकर क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी के जन्मदिन पर केक काटा और उनके स्वस्थ, समर्थ, समृद्ध व दीर्घायु जीवन की कामना की। दीपक बाबा ने कहा कि विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भी वे सदैव तत्पर रहते हैं।



मौके पर में गुरु मद्धेशिया, नीरज जायसवाल, लोकेंद्र जायसवाल, अमित त्रिपाठी उर्फ मंटू, मनोज जायसवाल, रियाज अहमद, सबरे आलम, सन्नी मद्धेशिया, विवेक मिश्रा, प्रकाश यादव, अनर्जित चौहान, अदनान कुरैशी, गणेश अग्रहरी, सोहन लाल अग्रहरी, सिद्धू, पिंकू विश्वकर्मा, बरकत अली, विष्णु सहानी, अक्षय कुमार, सूरज कुमार, रामू गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, ब्रजेन्द्र सिंह, अखिलेश मद्धेशिया, पंकज सहित कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।


इस दौरान आपसी भाईचारा और उत्साह साफ झलक रहा था, वहीं व्यापारियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विधायक के प्रयासों की सराहना भी की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.