सोनौली विधायक ऋषि त्रिपाठी का जन्मदिन बड़े उत्साह मनाया गया

 



सोनौली। महराजगज


नगर पंचायत सोनौली में स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज का दिन बेहद खास बन गया जब बच्चों के बीच पहुचे विधायक प्रतिनिधि रवि वर्मा ने बच्चों के साथ नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी का जन्म दिन मनाया।



जानकारी देते चले कि, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के जन्म दिन के मौके पर बेहद ख़ास और कुछ अलग करने के क्रम मे नगर पंचायत सोनौली के विधायक प्रतिनिधि एव भाजपा नेता रवि वर्मा ने नगर me स्थित प्राथमिक पाठशाला पहुंच बच्चों के साथ केक काट कर विधायक का जन्म दिन मनाया, वही बच्चों को उपहार स्वरुप कॉपी और पेन्सिल दिया।


जन्मदिन कार्यक्रम मे भाजपा नेता ने सभी बच्चों एव अध्यापको को मिठाई खिला कर जन्मदिन कार्यक्रम को खास बनाने पर बधाई दी।


इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, नीरज जायसवाल, हानि वर्मा, इस्तेखार खान, अध्यापिका शीला जायसवाल परवीन मद्देशिया सहित सभी अध्यापक एव नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.