सोनौली: नगर पंचायत में जर्जर बिजली पोल, जिम्मेदार विद्युत विभागीय मौन




सोनौली, महराजगंज।

नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर हो चुके बिजली के पोल अब लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या से अब तक अनजान बना हुआ है। जुगौली से सीमालिपुर वार्ड नंबर-1 तक कई बिजली पोल बुरी तरह झुक चुके हैं और उनकी हालत इतनी खराब हो गई है कि तेज हवा या बारिश में कभी भी गिर सकते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन पोलों के नीचे से गुजरते समय राहगीरों में डर बना रहता है। वहीं वार्ड नंबर 14 लोहिया नगर रोड स्थित पाहुनी के पास खेतों से होकर जाने वाला एक पोल काफी नीचे लटक गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। समय रहते मरम्मत या बदलाव न होने से किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने कहा कि कई पोल पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और गिरने की स्थिति में हैं। उन्होंने विभाग से तत्काल निरीक्षण कर नए पोल लगाने और मरम्मत कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.