नौतनवां महराजगज
नौतनवां नगर स्थित बालवाटिका प्ले स्कूल में बच्चों ने शिवरात्रि महापर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लाह से मनाया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कुछ ने मां पार्वती का रूप लिया कुछ बच्चों ने भगवान शिव की वेशभूषा धारण कर बहुत ही आकर्षक दिखे। भगवान शिव की वेशभूषा में आरव,मयंक,अव्यान, अध्यान और पार्वती की वेशभूषा में
यश्वी,आश्वी,आकृति और वेदिका ने लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय प्राचार्य सन्नी गुप्ता ने कहा कि सावन में यह पर्व आस्था को मजबूत करने का अवसर है उन्होंने कहा कि शिव के प्रति सदियों पुरानी आस्था अब इन छोटे बच्चों के माध्यम से और मजबूत हो रही है महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक विशेष त्यौहार है जो उनकी शक्ति,ज्ञान और भक्ति का
उत्सव है हम बच्चों को रोचक गतिविधियों, कहानियो और रचनात्मक शिल्प कला के माध्यम से इस त्यौहार के महत्व से परिचित करने का उद्देश्य रखते हैं इससे बच्चों में सांस्कृतिक जागरूकता और आध्यात्मिकता का भाव उनकी उम्र के अनुसार विकसित होता है




