भारतीय सेना ने नेपाली सेना को सौंपे 50 सैन्य वाहन, सोनौली बॉर्डर से सुरक्षित रवानगी





सोनौली/महराजगंज।


भारत-नेपाल मैत्री संबंधों को मजबूत करते हुए भारतीय सेना द्वारा नेपाली सेना को कुल 50 सैन्य वाहनों का हस्तांतरण किया गया। यह सुपुर्दगी रविवार को व्यापार एवं पारगमन मार्ग मुख्य द्वार सोनौली से की गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना ने नेपाली सेना को 7.5 टन क्षमता के 20 एल्स ट्रक तथा 2.5 टन क्षमता के 30 टाटा ट्रक सौंपे। सभी वाहनों को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी महराजगंज के जवानों द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुगम एवं सुरक्षित तरीके से नेपाल के लिए रवाना किया गया।


इस दौरान भारतीय सेना की ओर से कर्नल जपेंद्र पाल सिंह, मेजर अर्जुन चौहान सहित अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे। वहीं नेपाल सेना की तरफ से लेफ्टिनेंट कर्नल हरी प्रसाद भट्टराई के नेतृत्व में अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।


साथ ही 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के सहायक कमांडेंट सी. विवेक, निरीक्षक (सामान्य) प्रशांत कुमार सिंह तथा अन्य जवानों ने भारत-नेपाल के बीच वाहनों के सुचारू और सुरक्षित हस्तांतरण को सुनिश्चित किया।


यह आयोजन दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग, विश्वास और मजबूत सामरिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।



























Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.