सोनौली महराजगज
सोनौली नगर स्थित प्रचीन श्री रामजानकी मंदिर में बीते नौ दिनों से चल रहे राम कथा, ज्ञान यज्ञ एवं अखंड हवन का शनिवार को समापन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। समापन के अवसर पर विशेष हवन पूजन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें
गुरु गोरखनाथ गोरखपुर मंदिर से चलकर आए गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी गुरु योगी रमेंद्र नाथ महाराज जी योगी पृथ्वी नाथ सोनौली पहुंच कर मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास से शिष्टाचार भेंट करके कार्यक्रम में सम्मिलित होकर के साधु संतों से भेंट करके कंबल वितरण किया मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास ने जानकारी देते हुए बताया कि नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन कथा, पूजा-अर्चना और हवन से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
श्रीराम नगरी अयोध्या से पधारे राजहंस मानस मधुर मार्तण्ड जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से राम कथा का प्रवचन किया। उनके ओजस्वी एवं भावपूर्ण वर्णन से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरे कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ उमड़ती रही। उन्होंने बताया कि विधिवत हवन के बाद कथा का समापन तथा प्रसाद वितरण हुआ इस मौके पर प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार , शम्भू दास, निरंकार दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु संत शामिल रहे।








