सोनौली, महराजगंज।
समाजवादी पार्टी कार्यालय सोनौली में बैजु यादव के आवास पर पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में SIR के जिला प्रभारी ओपी यादव जिला अध्यक्ष विद्यासागर और डॉ. राजेश यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा नेता बैजु यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हमेशा संगठन को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि SIR से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता काफी परेशान है और समाजवादी पार्टी आम जनमानस की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
SIR जिला प्रभारी ओपी यादव और जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही आम जनता की आवाज़ है।
इस मौके पर बृजमनगंज प्रभारी रजनीश, विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव, प्रणय गौतम, अमरजीत साहनी, बिंद्रेश कनौजिया, अमित चौबे, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, राजू दुबे, डॉ. राजेश यादव, आमिर खान, सुदामा, नीरज गुप्ता, महेश, सभासद प्रतिनिधि रामअचल भारती, कमरुद्दीन खान, अमित, शिवऔतार, विष्णु गौड़, पुरसोत्तम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।








