झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से किशोरी की मौत, आरोपी गिरफ्तार

 


महाराजगंज


महराजगंज। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गलत इंजेक्शन लगाने से किशोरी की मौत के मामले में फरार चल रहे झोलाछाप फर्जी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


यह मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटहरा खास टोला उसरहवा का है। यहां 16 वर्षीय किशोरी के पैर में फोड़ा-फुंसी होने पर परिजन उसे गांव के ही एक कथित डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए। आरोप है कि बिना किसी मान्यता और चिकित्सकीय योग्यता के आरोपी ने किशोरी को इंजेक्शन लगा दिया, जिसके तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।


घबराए परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में आक्रोश फैल गया।


परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 216/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.