सोनौली विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर सोनौली में पत्रकारों का सम्मान

 



नौतनवा/महराजगंज।


विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (3 मई) के अवसर पर सोनौली क्षेत्र में पत्रकारों को सम्मानित करने का एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पत्रकारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से सेवा भारती एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की अगुवाई में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम का नेतृत्व सेवा भारती के सक्रिय कार्यकर्ता ओम प्रकाश वर्मा एवं सोनौली नगर पंचायत के मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल रवि बर्मा सभसाद ने किया। इस अवसर पर सोनौली बॉर्डर सहित नगर पालिका नौतनवा क्षेत्र के पत्रकारों को तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं, जो समाज में जागरूकता फैलाने और सच्चाई को सामने लाने का कार्य करते हैं। ऐसे में उनका सम्मान करना समाज का दायित्व है।


इस आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम ने न सिर्फ पत्रकारों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि समाज में उनके योगदान के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.