सोनौली में नेपाली पुलिस की कार्रवाई पर बवाल, व्यापारियों ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग बैजु यादव

 


सोनौली महाराजगंज



भारत नेपाल सीमा सोनौली  नेपाली पुलिस द्वारा एक युवक को कथित रूप से घसीटते हुए नेपाल ले जाने की घटना ने स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानवाधिकारों का हवाला देते हुए नेपाल पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

बुधवार रात करीब आठ बजे व्यापारी नेता प्रतिनिधि मंडल बबलू सिंह वैजू यादव के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों का एक सोनौली स्थित एसएसबी चेकपोस्ट पहुंचा। यहां उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार मिश्रा और एसएसबी के सहायक कमांडेंट सेफवान एन को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।



ज्ञापन सौंपने वालों में प्रतिनिधि मंडल बबलू सिंह, श्रीनिवास जायसवाल, राजू पटवा, राज कुमार नायक सहित कई व्यापारी शामिल रहे। व्यापारी नेता वैजू यादव ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे न सिर्फ देश की छवि धूमिल होती है, बल्कि सीमा सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की गहराई से जांच कर दोषी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

वहीं, क्षेत्राधिकारी आनंद नगर अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।

इस दौरान सपा नेता बैजू यादव, व्यापारी नेता विजय रौनियार, बबलू सिंह, राजू पटवा, राहुल मद्देशिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.