भारत-नेपाल सीमा पर अवैध नेपाली शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, 120 शीशी बरामद




सोनौली महराजगज


महराजगंज सोमेन्द्र मीणा (आईपीएस) के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल बॉर्डर के पास से दो महिलाओं को अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है।


अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनौली महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा 15 मार्च 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम भगवानपुर स्थित मस्जिद गली, भारत-नेपाल सीमा के पास से दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार महिलाओं के पास से 120 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत सोनौली थाने में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


गिरफ्तार अभियुक्ताएं:


गंगोत्री पुत्री सुखलाल, निवासी जमुहानी, पोस्ट खोरिया बाजार, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 36 वर्ष।

नारपती पत्नी अशर्फी, निवासी जमुहानी, पोस्ट खोरिया बाजार, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 46 वर्ष बताया गया


पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.